श्याम भजन संध्या तैयारियों जोरों पर

BY — May 8, 2017

श्याम दरबार में लगेगें अनेक श्याम भंडारे

उदयपुर। मात्र पांच दिन बाद टाउन हॉल प्रांगण में उत्साह-उमंग-उर्जा से भरपुर-नाचने-गाने-गुनगुनाने-झूमने के महामहोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल द्वारा राज्य में अपनी तरह के अनोखे भव्य अखिल भारतीय स्तर की श्याम भजन संध्या का 13 मई को रात 8 बजे आरंभ होगी।

देश के विख्यात श्याम मंच शिल्पी राजकुमार कसेरा एवं अनिल वेद द्वारा 100 से अधिक कारीगरों द्वारा जोर शोर से मंच निर्माण किया जा रहा है। श्याम भक्त नारायण अग्रवाल ने बताया कि इस भजन संध्या में देश के ख्यातनाम भजन गायको में चंडीगढ़वासी कन्हैया मित्तल (अग्रवाल) दिल्लीवासी राम कुमार लक्खा, आगरा की विष्व विख्यात जोडी साक्षी-गौरी वर्मा, दिल्ली के मंच शिल्पी संचालक सुशील गौतम के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं। इनके अतिरिक्त भी अनेक स्थानीय एवं नामचीन गायको की स्वीकृति की प्रतीक्षा है। अखण्ड जोत में पदराई जाने वाली दिव्य सामग्री घृत, खोपरा, पंचमेवा, छप्पन भोग, मिष्ठान फलादि भी ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। भक्तों की सुविधा हेतु यहां पर अनेक श्याम रसोडे एवं भण्डारे में निःशुल्क सब्जी पुडी, हल्वा, मिल्क रोज, कचौरी, हलवा, पौहे, चाय, छाछ, मिल्क रोज, शीतल जल की महाप्रसादी की भी व्यवस्था की जा रही है। दर्शनार्थियों को दर्शनोंपरान्त श्याम दरबार में भोग लगा प्रसाद तथा समापन महाआरती पश्चात छप्पन भोग महाप्रसाद भी वितरित किया जायेगा।
खाटू नरेश प्रभु श्याम को उनके प्रिय भोज्य सवामणी चुरमा, मक्खन, केसर दूध, खीर, छप्पन प्रकार के स्वादिष्टा व्यंजन, सभी प्रकार के सुखे मेवे, ताजाफल, खोपरा-श्रीफल, शाही बीड़ा पान आदि का भोग पदराया जायेगा। मंच पर श्याम दरबार के समक्ष स्वप्रज्जवलित अखण्ड ज्योत में अनवरत इस छप्पन भोग महाप्रसादी की घृत एवं अनेक दिव्य, सुगन्धित द्रव्यों के साथ आहूतियां पदराई जायेगी। उपस्थित भक्त भी पंक्तिबद् हो विशाल मंच पर एक ओर से चढ़ इन दिव्य पदार्थों की आहूतियां देते हुए प्रभु के निकट से दर्शन कर दूसरी ओर उतरेंगे।
श्याम भक्त नारायण अग्रवाल ने बताया कि महाआरती एवं संध्या प्रारंभ के ठीक पूर्व प्रसाद कक्ष से प्रभु दरबार तक घण्टा, घडियाल, ढोल, नंगाडो की मधुर धुन एवं शंखनांद के साथ अनेक बाल गोपाल, श्याम बाबा के प्रिय मोरपंखी, पंखे से छप्पनभोग प्रसाद को पंखा झुलते चलेगें। इनके पीछे छप्पन श्याम भक्त महिलाओं द्वारा केशरिया वेश धारण कर छप्पन थालों में छप्पन प्रकार के स्वादिष्ठ व्यंजन सजा अपने सिर पर धारण कर मनुहार सहित श्याम दरबार में परोसेंगी । वहीं अनेक युवतियां अनेक थालों में सैंकडो शाही पान, सुखा मेवा, ताजे फलों को सजा सिर पर धारण कर प्रभु को अर्पित करेंगीं। भजन संध्या का मुख्य आकर्षण श्याम प्रभु एवं सभी श्याम भक्तों पर पूरी रात हेलीकोप्टर द्वारा पुष्प वर्ष की जायेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *