Header Banner

योग परिचय शिविर का आयोजन

BY — May 14, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ एवं सुविवि योग केन्द्र द्वारा एक दिवसीय योग परिचय शिविर का आयोजन आज गुलाबबाग स्थित अरिहंत वाटिका में किया गया।

रोटरी अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया की योग प्रशिक्षक समीक्षा नलवाया द्वारा तनाव, अवसाद व उच्च एवं निम्न रक्तचाप से संबंधित प्राणायाम व योग आसन का अभ्यास करवाया गया। सत्र के दौरान रोटरी मेवाड़ के कई सदस्य उपस्थित थे। इसमें बच्चों व बड़ों सभी ने भाग लिया। अंत में सचिव मनीष गन्ना ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply