चार्टर दिवस पर गुरूद्वारे को वाटर एटीएम भेंट

BY — May 15, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने अपने चार्टर दिवस पर आज सिक्ख कोलोनी सिथत सचखण्ड गुरूद्वारे को वाटर एटीएम मशीन भेंट की। आमजन कम कीमत पर ठण्डा मिनरल वाटर प्राप्त कर सकेंगे।

क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि क्लब ने इस वर्ष चार्टर दिवस पर कुछ अलग हटकर समाज सेवा कार्य करने की सोची। जिस करण उपरोक्त कार्य संभव हो पाया। इस वाटर एटीएम मशीन से आमजन को 1 रूपयें में एक लीटर व 5 रूपये में 10 लीटर ठण्डा पानी उपलब्ध हो सकेगा। समारोह में सचखण्ड गुरूद्वारे के अध्यक्ष तेजेन्द्र रोबिन सिंह, क्लब सचिव मनीष गन्ना, निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश चौधरी, राहुल हरगण, नितेश कोठारी, अरविन्द अग्रवाल सहित अनेक सदस्य एवं सिक्ख समाजजन मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *