Header Banner

स्कूल में मूर्ति का अनावरण 20 को

BY — May 16, 2017

उदयपुर। आयड़ स्थित सरस्वती निकेतन स्कूल (द स्टेनवर्ड सीनियर सैकण्डरी स्कूल) में 20 मई को रूपलालजी बाबेल की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। श्री बाबेल ने वर्ष 1970 में अपना बेशकीमती भूखण्ड उदयपुर शिक्षा समिति को निशुल्क भेंट किया जहां आज उक्त शिक्षा का मंदिर संचालित है।

कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र बाबेल एवं कृष्णगोपाल मूंदड़ा ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने श्री बाबेल की सेवाओं के मद्देनजर उनकी प्रतिमा लगाने का निर्णय किया। 20 मई को शाम 6 बजे होने वाले उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत होंगे। अध्यक्षता समिति के संस्थापक मदनलाल मूंदड़ा करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply