Header Banner

योग एवं स्वास्थ्य पर कार्यशाला

BY — May 17, 2017

उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ द्वारा अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति में चल रहे नो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत योग और स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।

संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि प्रात: 10 से 11 बजे तक प्रशिक्षक अमित, रणजीत सोलंकी द्वारा जुम्बा, एरोबिक्स डांस का प्रशिक्षण दिया गया। धार्मिक ज्ञान कार्यशाला में जैन धर्म की व्याख्यान, अठारह पाप स्थानक, श्रावक के 12 व्रत एवं अहिंसा अपरिग्रह, अनेकान्त के अर्थ एवं व्याख्या का प्रशिक्षण दिया गया।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि योग एवं स्वास्थ्य कार्यशाला में डायनेगिक योगा स्टूडियो की डायरेक्टर योग गुरू गुनीत मोंगा ने आंखों की रोशनी बढ़ाने, मेमोरी पावर को तेज करने, बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने, चेहरे, गर्दन की सुन्दरता बढ़ाने, घुटनों की बीमारी से निजात पाने के लिए योगाभ्यास सिखाये। मंगलाचरण वेला मुर्डिया, अमिता डांगी, मंजू मेहता, नीता धुपिया, सुमन डामर द्वारा किया गया व संचालन राजश्री गुणोत द्वारा किया गया एवं महामंत्री प्रमिला दलाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आज यह होंगे कार्यक्रम : इसी क्रम में आज इटालियन स्वाद कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें पास्ता, पिज्जा, गार्लिक ब्रेड बनाना आदि सिखायेगें। धार्मिक कार्यशाला में तत्व, भावना, नवकार मंत्र पर व्याख्या की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply