Header Banner

परिन्डे वितरण एवं व्यंजन प्रतियोगिता

BY — May 18, 2017

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव ने जिला माहेश्वरी महिला संगठन के साथ मिलकर आज मातुश्री क्लब में परिन्डों का वितरण कर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करायी। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने पक्षियों के दाने-पानी व आशियाने के लिए पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया।

आशा नरानीवाल ने बताया कि समारोह में व्यंजन प्रतियोगिता हुई जिसमें अंकिता मंत्री, आभा झंवर एवं सुनील हेड़ा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सलाद सजावट प्रतियोगिता में आशा कोठारी, दिव्या जैन प्रथम एंव द्वितीय रही। कार्यक्रम में कौशल्या गट्टानी, सरिता न्याती, आशा नरानीवाल, राजकुमारी कोठारी तथा निर्णायक के रूप में कविता बल्दवा, मंजू गांधी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply