Header Banner

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का उदयपुर में स्‍वागत

BY — May 25, 2017

उदयपुर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने श्रीनाथजी का उपरणा, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला एवं शहर जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने मेवाड़ी पगड़ी तथा उदयपुर के सहप्रभारी शंकर यादव एवं प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि स्वागत करने वालों में डॉ. गिरिजा व्यास, गोपाल कृष्ण शर्मा, लालसिंह झाला, पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, चित्तौड़ कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, राजसमन्द जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, इंटक के प्रदेश महासचिव घनश्याम सिंह राणावत, दिनेश श्रीमाली सहित विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, प्रधान, युवक कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
शेख ने बताया कि हुड्डा दोपहर 3 बजे सडक़ मार्ग से नाथद्वारा के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किये। हुड्डा रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे।
शेख ने बताया कि हुड्डा कल 26 मई शुक्रवार को सायं 4 बजे शास्त्री सर्कल स्थित अलका होटल में पत्रकारों से वार्ता करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply