Header Banner

दस दिवसीय संस्कार शिविर प्रारंभ

BY — May 26, 2017

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल संस्थान द्वारा भुवाणा रोड़ स्थित देेवेन्द्र धाम में आज से 6 से 18 वर्ष तक के बालकों के लिए आयोजित किया जा रहा 10 दिवसीय संस्कार शिविर प्रारम्भ हुआ। जिसका उद्घाटन मेघना कुम्भट ने किया। शिविर के लिए पंजीकरण शनिवार को भी जारी रहेंगे।

संस्थान की अध्यक्षा डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर में बालकों को योगा, धर्म संस्कार स्टोरिज,आर्ट, ज्वैलरी, पेपर बॉक्स निर्माण, स्पून पोट्स, कशीदाकारी सहित डांस, म्यूजिक, भजन आदि सिखायें जा रहे है। संस्थान की मंत्री ममता रंाका ने बताया कि शिविर प्रातः सवा छः बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अब तक 100 बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply