Header Banner

पेसिफिक के छात्रों ने बनाया बॉल बैलेंसिंग रोबोट

BY — May 30, 2017

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थियों विशाल सोनी, पुनीत पारेता एवं ग्रुप ने एंड्रॉइड कंट्रोल्ड रोबोट का निर्माण किया है| इसका निर्माण पूर्णतः छात्रों द्वारा किया गया है.

आवरण बनाने में पुट्टी तथा पेपर का इस्तेमाल किया गया है| संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने बताया कि रोबोटिक्स पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे हर क्षेत्र में ऑटोमेशन की डिमांड बढ़ रही है| इसी से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने संकाय प्रमुख राजू स्वामी के निर्देशन में इस रोबोट का निर्माण किया| रोबोट में छोटी बॉल हेड तथा बड़ी बॉल बॉडी के लिए इस्तेमाल की गई है| रोबोट का मुख्य भाग बड़ी बॉल के अंदर है जिसमे जायरोस्कोप की मदद से निचली सतह का पता लगाया जाता है और उसके मापन के अनुसार बड़ी बॉल की गति तथा हेड के संतुलन को नियंत्रित किया जाता है | यह रोबोट एंड्राइड मोबाइल से ब्लूटूथ तकनीक द्वारा नियंत्रित किया जाता है| इसके निर्माण में मुख्यतः एम्बेडेड सिस्टम, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस तथा कन्ट्रोल सिस्टम्स क्षेत्रों का उपयोग हुआ है| रोबोट में वॉइस कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगाया गया है जिससे वह पूछे गए विभिन्न प्रश्नो का उत्तर दे सकता है| इस रोबोट में कैमरा एवं प्रोजेक्टर जैसी डिवाइसेस जोड़ कर एडवांस्ड रूप दिया जा सकता है| इसका उपयोग घर में बच्चों की देखरेख एवं एजुकेशन के लिए किया जा सकता है|

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply