देशभर के सभी हेड पोस्ट ऑफिस में खुलेंगे पासपोर्ट केंद्र

BY — June 2, 2017

पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर कहा विदेश राज्य मंत्री ने

उदयपुर. विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि देशभर के सभी 8 सौ हेड पोस्ट ऑफिस पर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने की योजना है जिसमें 50 केंद्र खोले जा चुके हैं। उदयपुर में पासपोर्ट सेवा लघुकेंद्र के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवा को पूरी तरह पारदर्शी बनाकर दलाल संस्कृति को खत्म कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने कई पुराने नियमों में बदलाव किया। पहले की तरह आवेदन फॉर्म की साइज भी कम की गई और आवेदन के तरीके को भी आसान कर दिया। आज व्यक्ति ई-मित्र, अपने मोबाइल या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवश्यक दस्तावेजों में कमी करते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र के साथ ही स्वयं प्रमाणित घोषणापत्र से पासपोर्ट बनवाना संभव कर दिया है। पासपोर्ट केंद्र पर आकर पासपोर्ट बनवाने के लिए अपने अनुकूल सप्ताह का चयन करने की व्यवस्था भी प्रारम्भ की गई है कि ताकि आवेदक को आसानी हो।
समारोह में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा, मेयर चंद्रसिंह कोठारी, यूआईटी चेयरमेन रवींद्र श्रीमाली, महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन के अरविंद सिंह, विदेश मंत्रालय के सचिव ध्यानेश्वर मुले, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अग्रवाल बने पहले पासपोर्ट आवेदक
वरिष्ठ नागरिक डॉ आरके अग्रवाल उदयपुर केंद्र के पहले पासपोर्ट आवेदक बने। श्री सिंह ने अपने हाथों से उन्हे आवेदन कि रसीद प्रदान की।
नगर निगम की तारीफ की
पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र हेतु नगर निगम की ओर से भवन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रशंसा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि देशभर के स्थानीय निकायों में सर्वश्रेष्ठ सहयोग उदयपुर का रहा है। इससे पूर्व मेयर चंद्र सिंह कोठारी ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि नवनिर्मित भवन में जल्द ही लिफ्ट, एटीएम तथा केंटीन की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
छह बार मामला संसद में उठाया
उदयपुर सांसद ने अपने संबोधन में कहा बहुत पहले उदयपुर में संचालित पासपोर्स सेवा केंद्र जोधपुर चले जाने के बाद से ही यहां नया केंद्र खोलने की मांग चल रही थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी पिछली उदयपुर यात्रा में यहां केंद्र खोलने की घोषणा की थी। मीणा ने कहा कि उन्होने स्वयं संसद में छह बार यह मामला उठाया। सांसद ने उदयपुर में हाइकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग भी रखी।
6 माह में शारजाह फ्लाइट व जुलाई तक हरिद्वार तक ट्रेन
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि उदयपुर से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन की उदयपुरवासियों की लंबी मांग जुलाई में पूरी होने जा रही है। साथ ही छह माह के भीतर ही शारजाह तक सीधी अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरु हो जाएगी।
वीसा सेवा प्रारम्भ होगी
जनरल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रारम्भ होने के पश्चात हवाईअड्डे पर वीसा की सुविधाएं शुरु की जाएंगी ताकि आगंतुकों को परेशानी न हो। इससे पूर्व मेयर ने अपने संबोधन में वीसा ऑन अराइवल की मांग रखी थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *