मोदी फेस्ट रैली का भव्य स्वागत

BY — June 13, 2017

उदयपुर। राणा प्रताप मंडल की ओर से मंगलवार को ठोकर एवं सेक्टर 04 चौराहे पर मोदी फेस्ट रेली का मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

वक्ताकओं ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं केा आम जन तक पहुंचाने एवं सुदूर गांव में बैठे व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी फेस्ट रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके अधिक से अधिक से प्रचार हो इसके लिए दृश्य एवं श्रवण के माध्यम आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर फेस्ट संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, बड़गांव प्रधान खुबीलाल पालीवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अरविन्द जारोली, संजीव जैन, मिडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत, हेमंत बोहरा, विनोद जैन, विजयप्रकाश विप्पलवी, कर्णसिंह, पार्षद आशा बोर्दिया सहित मंडल के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *