Header Banner

मरीजों ने करवाई दांतो की जांच

BY — June 29, 2017

उदयपुर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर, भीलो का बेदला एवं आईडीए उदयपुर ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान में गोगुन्दा में निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

29 जून को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 465 मरीजों को निशुल्क दंत परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क दवाईया, टूथ पेस्ट एवं टूथ ब्रश भी वितरित किये गए। मरीजों को अपने दांतों के सम्बन्धित बीमारीयों से बचने के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. संदीप जैन, डॉ प्रिया अग्रवाल, डॉ. अली असगर एवं अन्य दन्त चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दी। इस दौरान शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply