Header Banner

कोठारी अध्यक्ष एवं चित्तौड़ा महामंत्री नियुक्त

BY — July 4, 2017

12 वां क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित

उदयपुर। अखिल भारतीय पुलक मंच उदयपुर मेवाड़ एवं राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आज हिरणमगरी से. 11 स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन धर्मशाला में राष्ट्र मुनि पुलक सागर महाराज की प्रेरणा से 12 वां क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया।

मंच के संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि जिसमें मेवाड़ क्षेत्र के 400 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे। समारोह के मुख्य अतिथि युवा उद्यमी गुणभद्र वाणावत एवं विशिष्ठ अतिथि मुबंई के व्यवसायी सुरेश कुमार कोठारी थे जबकि अध्यक्षता दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत ने की। समारोह में उदयपुर हिरणमगरी से. 4,5, एंव 6,ऋषभदेव, बांसवाड़ा,घाटोल, धरियावद, पारसोला , बड़ोदिया, डूंगरपुर,उदयपुर शहर,सागवाड़ा,भिलुड़ा व उदयपुर यूनिवर्सिटी शाखाओं से सैकड़ों सदस्य उपस्थित हुए।
समारोह में राष्ट्रीय संयोजक विनोद फान्दोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बड़जात्या,राष्ट्रीय महामंत्री सोहन कलावत,चुनाव अधिकारी अशोक गंगवाल,हेमन्त सेठ,राष्ट्रीय मंत्री चन्द्रप्रकाश वेड़ा,राष्ट्रीय सह संास्कृतिक मंत्री बलवन्त बल्लू मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंच के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें अशोक कोठारी अध्यक्ष एवं जिनेन्द्र चित्तौड़ा महामंत्री चुने गये। इसके अलावा महिला जागृति मंच के भी चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें नयना दोशी अध्यक्ष एवं रश्मि चित्तौड़ा महामंत्री चुनी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply