Header Banner

कपिल सुराणा अध्यक्ष, सलिल ढढ्ढा सचिव

BY — July 11, 2017

उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया की वार्षिक आमसभा

उदयपुर। उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया 234 की ओर से राणकपुर स्थित किंग अबोर्ड में वार्षिक आमसभा आयोजित की गई,जिसमें सर्वसम्मति से कपिल सुराणा को अध्यक्ष, सलिल ढढ्ढा सचिव,वाइस चेयरमेन सौरभ जैन, कोषाध्यक्ष पुनीत टाया को निर्वाचित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एरिया चेयरमेन दीपक भंसाली ने की।

चेयरमेन कपिल सुराणा ने बताया कि इस अवसर पर विगत सत्र में टेबल के कक्षाकक्ष निर्माण कमेटी के समन्वयक वरिष्ठ सदस्य हुसैन मुस्तफा को वर्ष भर में राज्य के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 60 कक्षाकक्ष बनवानें पर टेबल की ओर से सम्मानित किया गया।
सुराणा ने इस नये सत्र में सरकारी विद्यालयों में अपनी ओर से जिला शिक्षा अध्किारी के मार्गदर्शन में 3 कक्षाकक्षों का निर्माण करने की घोषणा की। राउण्ड टेबल द्वारा राज्य में किये गये सेवा कार्येां के लिये गत दिनों मुख्यमंत्री वचसुनधरा राजे ने राउण्ड टेबल भीलवाड़ा व जोधपुर के चेयरमेन को भामाशाह अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी विगत वर्ष की भंाति फ्लाईट ऑफ फंेटेंसी नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुराणा ने वर्ष भर में आयोजित किये जाने वाले सेवा कार्यो का वार्षिक कलेण्डर बनाकर सभी सदस्यों में वितरीत किया। जिसकी भरपूर सराहना की गई। उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल के चेयरमेन निर्वाचित युद्धवीरसिंह शक्तावत भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply