Header Banner

चिकित्सा शिविर में 912 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

BY — July 15, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना एवं गीतांजली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज हरिदास जी की मगरी स्थित सेंट जेवियर सैकण्डरी स्कूल में बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गीतांजली हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा विद्यालय के 912 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि शिविर हॉस्पिटल के मुख्य समन्वयक आलोक, डॉ. हर्ष, डॉ. तरूण ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में क्लब की जीएसआर मधु सरीन, सचिव शैलेन्द्रसिंह गुर्जर, सामुदायिक सेवा निदेशक आशीष, निर्वतमान अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धाबाई, तारिका भानूप्रतापसिंह, राजेन्द्र कुमावत, विद्यालय के निदेशक कुणालसिंह यादव, प्राचार्या शुभांगी, नीतू सोढ़ी ने सेवायें दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply