Header Banner

पेसिफिक होटल मैनेजमेंट संस्थान में नया शैक्षणिक सत्र आरम्भ

BY — July 17, 2017

उदयपुर। पेसिफिक होटल मैनेजमेंट संस्थान के नये शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ आज किया गया। संस्थान में नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। शुरुआत मुख्य अतिथि खेल शंकर व्यास पेसिफिक फिजिकल एज्युकेशन के निदेशक ने दीप प्रज्वलित से किया।

पेसिफिक होटल संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने सभी नये छात्र-छात्राओं का स्वागत किया एवं प्रेरक उद्बोधन से प्रोत्साहित किया एवं होटल इंडस्ट्री में उज्वल भविष्य के बारें में अवगत कराया। संस्थान के उपनिदेशक जैकब जॉन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के सहआचार्य शैलेष मैथ्यू ने संस्थान के सभी विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन सहआचार्या मोनिका चौधरी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply