Header Banner

श्रावण मास मे एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य

BY — July 17, 2017

उदयपुर। जगत सेवा संस्थान की ओर से श्रावण सहित अगले मास में एक हजार पौधों का रोपण करने का निर्णय किया गया। यह निर्णय संस्थान की कमलनाथ महादेव पर हुई बैठक में किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष प्रभुलाल डांगी ने बताया कि ये सभी पौधे धार्मिक स्थलों पर रोपे जाएंगे। इस अवसर पर कमलनाथ महादेव मंदिर के समीप भी पौधरोपण किया गया। यहां अच्छी बारिश की कामना से 21 किलो लड्डू बाटी, चूरमे का आयोजन भी किया गया। पौधरोपण के दौरान देवीलाल डांगी, ओंकार लोहार, आरसी भट्ट, मांगीलाल डांगी, नारायणलाल डांगी, केसुलाल डांगी, किशनलाल डांगी आदि ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply