तृतीय इन्टरेक्ट क्लब का गठन

BY — July 20, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना ने आज हरिदास जी मगरी स्थित सेंट जेवियर सी.सै.स्कूल में 20 बच्चों के साथ तीसरे इन्टरेक्ट क्लब का गठन किया। बच्चों को क्लब की जीएसआर मधु सरीन एवं सहायक प्रांतपाल कविता मोदी ने शपथ दिलाई।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि बच्चों को बचपन से ही समाज सेवा का बीजारोपरण करने एवं उन्हें की जाने वाली समाज सेवा के बारें में जानकारी देने हेतु इक्टरेक्ट क्लब का गठन किया जाता है। सचिव शैलेन्द्र गुर्जर ने बताया कि इन्टरेक्ट क्लब रोटरी का ही एक भाग होता है विद्यालयी स्तर के बच्चों को लेकर बनाया जाता है ताकि उनमें भी समाज सेवा की भावना का विकास हो सकें। इस क्लब की समन्वयक मेघना गौड है जिन्होंने इस क्लब के गठन में महत्ती भूमिका निभायी। इस अवसर पर चार्टश्र अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धाबाई, विद्यालय के निदेशक कुणाल यादव,शुभांगी, तारीका भानूप्रतापसिंह, ज्योति बोलिया, नीरज बोलिया, रीटा झा, मनोज सेन सहित अनेक क्लब सदस्य मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *