Header Banner

गुरू ऋण स्मृति महोत्सव कुंभ स्थापना के साथ प्रारम्भ

BY — July 20, 2017

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय संघ द्वारा आचार्य रामचन्द्र सूरी महाराज के 26 वंे समाधि पर्व के रूप में गुरूवार से हिरणमगरी से. 4 स्थित शंातिनाथ सोमचन्द्र सूरी आराधना भवन में आचार्य जिनदर्शन आदि ठाणा की निश्रा में प्रारम्भ हुआ।

प्रातः कुंभ स्थापना के लाभार्थी संघ के सुशील बंाठिया एंव सरला बंाठिया थे। तत्पश्चात चेतनलाल चन्द्रमणि दोशी द्वारा दीपक स्थापना की गई। बांठिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे आचार्य जिनदर्शन सुरीश्वर महाराज आदि ठाणा की निश्रा में पंचकल्याणक पूजा पढ़ाई गई। जिसमें 500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को नव ग्रहादि पूजन एवं नवपद पूजा तथा 22 को गुरू वंदना एवं शंातिनाथ स्नात्र महापूजन एवं बड़ी अंगरचना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply