Header Banner

बच्चों ने हरियाली महोत्सव में किया पौधरोपण

BY — July 23, 2017

उदयपुर। समोर बाग स्थित द यूनिवर्सल की शाखा किड्स प्लेनेट में नन्हें-नन्हें बच्चों ने हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

मुख्य अतिथि रोटरी क्लब मेवाड़ के पब्लिक ईमेज डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर संदीप सिंघटवाड़िया ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्या रितु भटनागर ने बताया इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चे एक-एक पौधा लेकर आये और उन्हीं से वृक्षारोपण करवाया। बच्चों को हर पौधे के बारे में जानकारी और उनके लाभों के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर जैनव जैन,भाविधि गौड,रौनक प्रजापत,हर्षिल शर्मा, लावण्या व्यास, हरि रावल, अल हाशमी, गर्वित टैंक, प्रज्वल सिंह आदि बच्चों ने हरी पोशाक के हरे मेक-अप में वृक्षों को लेकर अपनी प्रस्तुतियाँ भी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply