Header Banner

सुनिता सुराणा बनी मिसेज हरियाली

BY — July 25, 2017

महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

उदयपुर। लायन्स क्लब नीलांजना की सदस्याओं ने आज दूधतलाई स्थित पार्क में हर्शेाल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया।

क्लब अध्यक्ष प्रियंका तलेसरा ने बताया कि इस अवसर महिलाओं ने गीत,नृत्य के आयोजन में भागीदारी कर इसे अति उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष आशा कोठारी ने रैकी विषय पर सदस्याओं को जानकारी दी। प्रणिता तलेसरा ने लायन्स विषय पर प्रश्नोत्तरी कर विजेताओं को पुरूस्कृत किया।जोन चेयरमेन अनिता सुराणा ने क्लब की जोन विजिट की और इस कार्यक्रम में भाग ले कर प्रान्त के 5 सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयोजित मिसेज हरियाली प्रतियोगिता में सुनिता सुराणा प्रथम एंव ऋतु मारू द्वितीय रही। कार्यक्रम में पूनम भदादा,आरती जैन,मंजू इण्टोदिया,संतोष मेहता,मंजू फत्तावत,सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। अंत में सचिव मधु सुराणा आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply