निसान की रेडी-गो नए वेरियेंट में लॉन्च

BY — July 27, 2017

उदयपुर। चार पहिया वाहन निमाता कम्पनी निसान इंडिया ने अपनी बहुप्रतिक्षित गाड़ी डेटसन रेडी गो 1.0 लीटर वर्जन 2 वेरियेंट के साथ आज यहंा अपने अधिकृत डीलर मादड़ी इन्डस्ट्रीयल एरिया स्थित निधि कमल निसान के शोरूम पर बिक्री के लिये जारी की।

निधि कमल निसान के महाप्रबन्धक हेमेन्द्र पंवार ने प्रेस वार्ता में बताया कि कम्पनी ने इस नयी गाड़ी को नये फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है जिसमें 1.0 लीटर का 68 बीएचपी का पावरफुल इंजिन दिया गया है। 5 रंगो रूबी, व्हाईट, लाईम,सिल्वर एवं ग्रे रंगो में उपलब्ध इस गाड़ी का ग्राउण्ड क्लीयरेंस 185 एमएम दिया गया है जो इस श्रेणी का गाड़ियों में यह सर्वाधिक है।
उन्होंने बताया कि 22.5 लीटर प्रति किमी. के माईलेज के साथ बाजार में उतरी इस गाड़ी का ब्लैक इंटीरियर,रिमोट कन्ट्रोल लॅाकिंग, एडवांस सस्पेन्शन सिस्टम, फ्रन्ट वेंटिलेटेड,डिस्क ब्रेक जैसे नये फीचर्स दिये गये है।
पंवार ने बताया कि डेटसन कम्पनी की ओर से ग्राहकों को केयर सर्विस पैकेज ऑप्शन के रूप में दिया जा रहा है। जो पांच साल या पचास हजार किमी. तक फ्री सर्विस,वारन्टी और रोउ़ साईड असिस्टेंड दिया जाता है। उक्त कार उदयपुर में 3 लाख 57 हजार रूपयें एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *