उदयपुर से दो नई गाड़ियों के प्रस्ताव भेजे अजमेर मंडल ने

BY — July 28, 2017

इन्दिरा आईवीएफ करेगा सिटी रेलवे स्टेशन के पार्क का कायाकल्प

उदयपुर। अजमेर मण्डल के डीआरएम पुनीत चावला ने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल ने रेलवे बोर्ड को उदयपुर से दो नई गाड़ियां उदयपुर-मैसूर वाया रतलाम, बड़ोदरा, पूना तथा उदयपुर-कटरा वाया चित्तौड़, फुलेरा, रेवाड़ी के बीच शुरू करने के प्रस्ताव भेजे है। उदयपुर-अजमेर के बीच बीच डबलिंग रेल लाईन का कार्य भी स्वीकृत हुआ है।

वे रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित रेलवे एवं सुविधायें विषयक वार्ता में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि उदयपुर हरिद्वार के बीच 28 जुलाई से प्रारम्भ हुई साप्ताहिक ट्रेन का जो विस्तार किया गया है उसको प्रतिदिन करने का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उदयपुर रेलवे स्टेशन पर अगले 6 माह में एक फूड प्लाजा खोला जाएगा। रेलवे द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 एस्केलेटर्स व 1 लिफ्ट लगायी जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर खुलेगा बेबी फिडिंग रूम : चावला ने बताया कि रेलवे धात्री माताओं के लिए उदयपुर रेलवे स्टेशन सहित आबू रोड़, अजमेर, फालना एवं भीलवाड़ा रेलवे स्टेंशन पर बेबी फिडिंग रूम खोलगा ताकि उन माताओं को अपने नवजात बच्चों को दूध पिलाने में कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा उदयपुर स्टेशन पर आजमन के जूतों को चमकाने के लिए सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। ऐसी सुविधा अजमेर में प्रारम्भ की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि रेलवे सिटी रेलवे स्टश्ेान के सामने पड़ी अतिरिक्त जमीन पर मल्टी फंक्शनल कॉम्पलेक्स बनाने हेतु जमीन 45 वर्ष की लीज पर दी जाएगी। जिसके टेण्डर कर दिये है और उन्हें आगामी 31 अगस्त को खोला जाएगा। इससे मिलने वाली रकम से उदयपुर रेलवे स्टेशन का विकास किया जाएगा। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर 2 मेगावाट का सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।
स्टेशन की मेकेनाईजड सफाई के लिये किया एमओयू-रेलवे ने आबू रोड़ के रेलवे स्टेशन को मेकेनाईज्ड सफाई के लिये माउण्ट आबू की ब्रह्मकुमारी के साथ एमओयू किया है। वहंा की साफ-सफाई की जिम्मा ब्रह्मकुमारी का रहेगा। इसी प्रकार की मेकेनार्डज्ड सफाई का एमओयू भी उदयपुर रेलवे स्टेशन के लिये रेलवे को करना है।
चावला ने बताया कि रेलवे ने व्हील चेयर की ई-बुकिंग की सुविधा लगभग सभी स्टेशनों पर उपलब्ध करायी है। रेलवे ढाचागत विकास को प्राथमिकता दे रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर में भी अनेक विकास कार्य किये गये है। रेलवे ने आमजन की सेफ्टी एवं सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए संबंधित रेलवे इकाईयों को आधुनिक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि अजमेर-पालनपुर के बीच डबलिंग रेल लाईन का कार्य कराया जा रहा है। इसके पूर्ण होते ही रेलवे एक साथ अनेक गाड़िया चला सकेगा। रतलाम-उदयपुर वाया बांसवाड़ा रेल लाईन का कार्य राजस्थान सरकार की ईच्छाशक्ति की कमी के कारण रूका हुआ है।
मार्च 2019 में पूरा होगा उदयपुर-हिम्मतनगर ब्रोडगेज रेल लाईन का कार्य : उन्होंने बताया कि बहुप्रतिक्षित उदयपुर-हिम्मतनगर ब्रोडगेज आमान परिवर्तन का कार्य 31 मार्च 2019 तक पूण हो जायेगा। मावली-मारवाड़ आमान परिर्तन के कार्य को गति मिलने के साथ ही अजमेर मंडल में एक भी रेल लाईन मीटरगेज की नहीं रहेगी।
इन्दिरा आईवीएफ करेगा पार्क का काया कल्प- उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने बने हुए पार्क का काया कल्प करने के लिए डीआरएम के आग्रह पर इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल प्रा.लि. आगे आया है। इस सन्दर्भ में दोनों के बीच एमओयू होते ही काम गति पकड़ेगा। इन्दिरा आईवीएफ के प्रबन्ध निदेशक डॉ. अजय मुर्डिया ने बताया कि इन्दिरा आईवीएफ इस पार्क को गोद लेगा और रेलवे के साथ एमओयू होते ही अगले 6 माह में पार्क को सुन्दर बना दिया जाएगा। जो अजमेर मण्डल में अन्य के लिये एक मिसाल होगा। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य के.एस. मोगरा ने भी अपने विचार रखें।
क्लब अध्यक्ष डॉ एन.के.धींग ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर आमजन के बैठने के लिए बैंचे लगाने के साथ ही कुलियों के लिए ट्रॉली उपलब्ध करायेगा। अंत में सचिव दिनेश चन्द्र अग्रवाल ने आभार ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *