कृष्ण ने कर्म, राम ने मर्यादा एवं पार्श्वनाथ ने दिया समता का संदेश

BY — July 30, 2017

पार्श्वनाथ कल्याणक महोत्सव मनाया

उदयपुर। बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ क्षेत्र में बोलते हुए सुप्रकाशमति माताजी ने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ कल्याणक महोत्सव में बोलते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने कर्म,राम ने मर्यादा एवं पार्श्वनाथ ने समता का संदेश दिया। जिसके अन्तर्गत देश में दया एवं करूणा का सूत्रपात हुआ।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने बिना शस्त्र एवं आधे वस्त्र से हिन्दुस्तान को आजादी दिलाई। भगवान पार्श्वनाथ का यह अहिंसामय संदेश जीयो और जीने दो राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र प्रेम का संदेश देता है।
कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश गोदावत एवं महामंत्री प्रकाश सिंघवी ने बताया कि रविवार भगवान पार्श्वनाथ कल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत निर्वाण लड्डू गड़िया परिवार ने एवं पाद प्रक्षालन कुण्डा परिवार ने किया। आरती भैरूलाल जंसीगोत ने की। समारोह में देशभर से श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *