वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक के दो नंदघरों का उद्घाटन

BY — July 31, 2017

उदयपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने खानपुरा एवं परबतपुरा के दो नंदघरों का उद्घाटन किया। खानपुरा और परबतपुरा के नंदघरो में अब अन्य आंगनवाडी केन्द्रों की सुविधा के अलावा आधुनिक सुविधाएं जैसे मनोरंजक शिक्षा हेतु टीवी, शुद्ध पेयजल के लिये आरओ, बिजली हेतु सौलर पैनल, खिलौने एवं शौचालय का निर्माण किया गया है।

सरकार और वेदान्ता ने आधुनिक सुविधाओं युक्त नन्दघरों का निर्माण तो कर दिया है। अब स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे आगे आएं और इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने सभी माताओं का आव्हान किया कि अगर अपने बच्चों को षिक्षा के लिए प्रेरित करती है और बच्चें उच्च षिक्षित प्राप्त कर लेते हैं तो उनके परिवार की अगली सात पीढ़ियों का उदार हो जाता है। सार्वजनिक संपति की देखभाल करने पर जोर देते हुऐ, 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़कर शालापूर्व शिक्षा का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया।
खानपुरा एवं परबतपुरा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र नंदघर का लोकार्पण किया गया जिनका अजमेर विकास प्रधिकरण द्वारा जीर्णोदार करवाया गया और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड एवं ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था द्वारा इन केंद्रों पर खुशी बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल सहज एवं सुविधाजनक बनाने के लिये आकर्षक चित्रकारी, सोलर सिस्टम, स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ, बच्चों के लिये खिलौने आदि उपलब्ध करवाये गये।
हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर हेड नीलिमा खेतान ने नंदघर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोकार्पण समारोह में उपमहापौर संपत सांखला, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग अनुपमा टेलर, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीतेश यादव, महिला पर्यवेक्षक पार्षद रईस अहमद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनसमुदाय के लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नन्दघर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आई.सी.डी.एस. पंतनगर के 6 अधिकारियों ने भी भाग लिया। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौशिक ने बताया कि वेदान्ता द्वारा केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं राजस्थान सरकार के साथ मिलकर देशभर में 4000 आंगनवाडी केन्द्रों को नंदघर का रूप दिया जा रहा है। ज्ञातव्य रहे कि वेदान्ता समूह वर्ल्ड क्लास संस्थाओं के साथ मिलकर पूरे देश में अब तक तीन राज्यों में 100 से अधिक नंदघरों को निर्माण हो चुका है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *