रोटरी क्लब रॉयल का पदस्थापना समारोह

BY — July 31, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब रॉयल का वर्ष 2017-18 का पस्थापना समारोह आज सेवाश्रम चौराहा स्थित होटल क्रिमसन पार्क कनक में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आर्कगेट के सीईओ कुणाल बागला थे जबकि शपथप्रदाता पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी एवं सहायक प्रान्तपाल कपूर सी.जैन थे।

इन्होंने ली शपथ : समारोह में निर्मल सिंघवी ने अध्यक्ष मुकेश जनवा, सचिव डॉ. गजेन्द्र पुरोहित, निवर्तमान अध्यक्ष यशवन्त मण्डावरा, प्रतीक हिंगड़, हसन पालीवाला, वैभव राठौड़, अरूण पूर्बिया, दीपक काबरा, अभिनव मंत्री, आशीष कुमावत, राधिका मण्डावरा, अंकिता मंत्री, कनीज़ फातिमा पालीवाला, कीर्ति हिंगड़, स्वर्णा पुरोहित, कान्ति को शपथ दिलाकर पदस्थापन कराया। कपूर सी.जैन एवं कुणाल बागला ने समारोह को संबोधित किया।
मुकेश जनवा ने वर्ष पर्यन्त किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि शहर के 20 सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ अध्यापन एवं अध्ययन के लिये क्लब द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही नेत्र परीक्षण, चिकित्सा शिविर के आयोजन के अलावा 100 यूनिट ब्लड एकत्रित किया जाएगा। सचिव डॉ. गजेन्द्र पुरोहित ने आभार ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *