समग्र सृष्टि के प्रति मित्रता का भाव है रक्षा बन्धन : सुप्रकाशमति माताजी

BY — August 6, 2017

उदयपुर। बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में आज राष्ट्रसंत गणिनी आर्यिका ग्रुरू मां सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य मे रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए सुप्रकाशमति माताजी ने कहा कि रक्षाबन्धन पर्व मैत्री र्व हहै। यह समग्र सृष्टि के प्रति मित्रता का भाव प्रदर्शित करता है। उन्होेंने कहा कि यदि वृक्ष हवा देना, बादल पानी देना,सूर्य रोषनी देना बंद कर दें तो मनुष्य का क्या होगा। मनुष्य सृष्टि के विपरीत हो गया तो यह विनाश कारण होगा। सभी को यह संकल्प लेना हागा कि हम सृष्टि के विपरीत नहीं जा कर अनकूल चलेंगे और उसकी जीवन भर रक्षा करेंगे।
कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि सभा के बाद उपस्थित श्रावकों ने माताजी का पादप्रक्षालन किया और अकम्पनाचार्य 700 मुनिराज की पूजा कर संकल्पंबद्ध होते हुए वृक्षारोपण कर रक्षसूत्र बांधे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *