जन्माष्टमी पर दधिका हांडी फोड़ के लिए तैयारियां

BY — August 8, 2017

विजेता दल का 25 हजार रुपए इनाम

उदयपुर। जगदीश चौक पर श्रीकृष्णे जन्मांष्टमी के तहत मटकीफोड़ को लेकर स्वषतंत्रता दिवस के दिन होने वाले भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन को लेकर जगदीश चौक स्थित कार्यालय पर समिति के रमेश लालवानी के नेतृत्व में बैठक हुई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी इस बार स्वत्रंता दिवस पर होने से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को राष्ट्रीयता के आधार पर मनाया जायेगा। समिति ने निर्णय किया कि जगदीश चौक को तिरंगे पताकाओं के साथ में सजाया जायेगा। सांस्कृतिक व धार्मिक नृत्य व गीतो में भी राष्ट्रीयता को विशेष महत्व दिया जायेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छोटे बच्चों द्वारा अनेक नृत्य प्रस्तुत किये जाएंगे। विदेशी कलाकरों द्वारा भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये जाएंगे।
समिति द्वारा इस बार सेना के सेवानिवृत के ले. कर्नल गुमानसिंह राव व जम्मु कषमीर में देष सेवा करते हुए अपने प्राणो की आहुति देने वाले राजनगर के वीर शहीद नन्ने सिंह की पत्नी को सम्मान मंच पर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही हजारों लावारीस लोगों की मृत्यु के बाद में अशोक नगर श्मसान में पड़ी अस्थियों का पूर्ण हिन्दु विधि विधान से हरिद्वार में अस्थि विसर्जन करने वालो के प्रमुख लाला सालवी का भी मंच पर सम्मान किया जायेगा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर होने वाले भव्य दधिचा मटकी फोड के लिए टीमों का प्रवेश निर्धारित शुल्क एक सौ एक रूपये लेकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पिछले वर्ष अच्छा प्रदर्शन करने वाले 8 दलों को ही प्रवेष दिया जा रहा है प्रवेश की अन्तिम तिथि 12 अगस्त तक रखी गई है। प्रत्येक दल में कप्तान सहित 25 सदस्य पिरामिड बनाकर मटकी को फोड़ने का प्रयास करेंगे। दही हाडी फोडने में सफल रहने वाले दल को समिति द्वारा पच्चीस हजार रूपये का नकद इनाम व शील्ड दी जायेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *