Header Banner

बेटियों का घर बसाने के प्रति आमजन का बढ़ा रुझान

BY — August 10, 2017

तृतीय सर्व-धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के द्वारा 10 दिसंबर को होने वाले सर्व समाज सर्व धर्म सामूहिक शादी सम्मेलन का सोसायटी कार्यालय में पोस्टर किया गया।

सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिये रजिस्ट्रेशन जोर शोर से किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में उदयपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट,ओबीसी मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष आरएस माली, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारायणसिंह ने तीसरे सामूहिक शादी सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया।
भट्ट सोसायटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए सोसायटी सभी समाज और धर्मों को एक मंच पर विवाह के बन्धन में बांधकर सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी सोसायटी को सम्भावित सहायता की आवश्यकता होगी पार्टी द्वारा दी जाएगी।
डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि पोस्टर विमोचन से सभी समाज में एक संदेश जाएगा और सभी धर्मो के परिवार अपनी बेटियों के घर बसाने और सस्ते में शादी करवाने के लिए सामूहिक सम्मेलन में शादी करवाएंगे। सोसायटी संयोजक साईना बानो ने बताया कि शहर और गांवों का दौरा किया जाएगा और टीम पूरी मेहनत कर के 51 जोड़े का लक्ष्य पूरा कर के एक दुल्हन का लॉटरी द्वारा एक कमरा किचन बाथरूम का फ्लैट दिया जाएगा। दूसरे पुरूस्कार स्वरूप एक मोटरसाईकल, तृतीय पुरूस्कार के रूप में 5 साईकिल दी जाएगी। डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि जल्द ही सिलाई, मेहंदी, कोचिंग, बेसिक कम्प्यूटर कक्षाएं शुरू की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply