Header Banner

नया वीडियो एलबम सनम शीघ्र बाजार में

BY — August 11, 2017

उदयपुर। उदयपुर के उभरते युवा कलाकार भानूप्रतापसिंह धाबाई द्वारा अभिनीत नया वीडियों एलबम सनम शीघ्र ही बाजार में आएगा। इसके पोस्टर का आज विमोचन किया गया।

मुकेश माधवानी ने बताया किएम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेंट कम्पनी द्वारा प्रायोजित रोमांस से भरपूर एलबम सनम में भानूप्रतापसिंह ने एक रोमंाटिक हीरो की भूमिका निभायेंगे। जीना इसी का नाम है नामक फिल्म में काम कर चुके भानूप्रतापसिंह शहर के एक और उभरते युवा कलाकार है।
एम स्क्वायर प्रोडक्शन कम्पनी के मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर में जब से फिल्मसिटी खोले जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है वैसे-वैसे शहर के नये टेलेन्ट सामने आ रहे है। एलबम का वीडियों शूट कमल डीजी स्टूडियों के राकेश सेन द्वारा किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply