Header Banner

शहर के उभरते गायक दीप छाबरिया की आवाज में 4 गाने रिकॉर्ड

BY — August 12, 2017

उदयपुर। शहर के उभरते गायक दीप छाबरिया ने सिने स्पेक्ट्रम प्रोक्डशन हाउस के बैनर तले दिल्ली में एक वीडियों एलबम के लिये 4 गाने गाये।

एलबम के निर्देशक कुणाल चुघ ने बताया कि इन गानों को आगामी 2 सितम्बर को उदयपुर में रिलीज किया जाएगा। सीए कर चुके दीप छाबरिया ने बताया कि जब उन्हें अपने प्रोफेशन से अलग हटकर कुछ नया करने की चाह हुई तो उन्होेंने अपने गाने के शौक को अपना लक्ष्य बनाया और अपने प्रोफेशन को छोड़कर आवाज की दुनिया को अपना प्रोफेशन बनाया दिया।
दीप ने बताया कि उन्हें उनके इस लक्ष्य को हासिल करने में निर्माता सौरभ कोहले एवं सहायक निर्माता नितिन जोशी का पूर्ण सहयोग रहा। दीप ने बताया कि अब उनका लक्ष्य फिल्मों में अपनी आवाज को ले जाने का है। चुघ ने बताया कि शहर में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply