Header Banner

लायंस रीजन 6 ने निकाली पर्यावरण वाहन रैली

BY — August 13, 2017

विवि परिसर में रोपे 1000 पौधे

उदयपुर। लायंस क्लब प्रान्त 323 ई 2 के रीजन 6 के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पर्यावरण जागरूकता के लिए वाहन रैली निकाली गई और सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

रीजन 6 के चेयरमेन सीए नरेश माहेश्वरी ने बताया कि फतहपुरा स्थित आरके हाउस से पर्यावरण वाहन रैली निकाली गई, जिसमें 80 से अधिक दुपहिया और चौपहिया वाहन सम्मिलित हुए। रैली को उप प्रांतपाल प्रथम डीएस चौधरी, पूर्व प्रांतपाल वीके लाडिया, जिला वन अधिकारी आरके जैन ने हरी झंडी दिखाई। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर पहुंची, जहां प्रांतपाल सतीश बंसल, सांसद अर्जुनलाल मीणा, कुलपति प्रो. जेपी शर्मा आदि के नेतृत्व में 1000 पौधे रोपे गए। लायंस क्लब लेकसिटी के अध्यक्ष एसएस मेहता ने बताया कि इस अवसर पर जोन चेयरमेन अजय मोर, जितेंद्र चित्तौड़ा, केजी मूंदड़ा का भी कार्यक्रम आयोजन में पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में रीजन 6 के लायंस क्लब के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply