Header Banner

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

BY — August 14, 2017

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय संगठन द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति की धुनों पर नाचते गाते हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता से ओतप्रोत वातावरण में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर शहर जिला युवा मोर्चा के नेतृत्व में टाउनहॉल से एक विशाल तिरंगा मार्च निकाला गया जिसमें सभी मण्डलों के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्टी व अन्य सभी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी को तिरंगा सौंप तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा बापू बाजार, सूरजपोल, झीणीरेत चौक, मुखर्जी चौक, बड़ाबाजार, घण्टाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए पुनः टाउनहॉल पहुंची जहां पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने संबोधित किया। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने तिरंगा यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply