Header Banner

कॉर्पोरेट कार्यालयों में मनाया स्वतंत्रता दिवस

BY — August 16, 2017

उदयपुर। शहर के कॉर्पोरेट कार्यालयों सहित विभिन्नव चिकित्सािलयों एवं निजी शिक्षण संस्था ओं में भी हर्षोल्लाॉस से स्वंतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति की लहर जमकर दिखाई दी।

हिन्द जिंक : हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय गणतंत्र के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी सेक्रेट्री राजेन्द्र पण्डवाल ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिती में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सैकड़ों नहीं हजारों देशभक्तों के बलिदान, अथक प्रयास अनवरत स्वाधीनता आन्दोलन के बाद भारत आजाद हुआ।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को आजादी की नई सुबह! लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा लहराते ही सैंकड़ों साल की गुलामियत की पीड़ा का ज्वार शांत हो गया तथा एक ऐसे सामर्थ्यवान, समतावादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र का उदय हुआ जिसकी अंतचेतना में समाज के अंतिम पांत के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने का संकल्प था। समाज में आर्थिक बराबरी लाने और भेदभाव मिटाने का जज्बा था। इसमें दो राय नहीं कि आजादी के इन 70 सालों में देष ने ढेर सारी उपलब्धियां अर्जित की है। देष में लोकतंत्र मजबूत हुआ है हाषिए पर खड़े लोग मुख्यधारा में आए हैं और संविधान ने वंचित लोगों को समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों से लैस किया है। षिक्षा और जागरूकता से सामाजिक भेदभाव कम हुए हैं। खाद्यान्न के मामले में देष आत्मनिर्भर हुआ है और सड़क, बिजली व पानी का विस्तार हुआ है। औद्योगिकरण और कृषि उत्पादन में वृद्धि से लोगों की प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है तथा जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इसके उपरान्त भी हमारे सामने कई चुनौतियां है खास तौर पर साक्षरता और महिला सषक्तिकरण पर विषेष ध्यान देने की आवष्यकता है।
हिन्दुस्तान ज़िंक व्यापार के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान तथा पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति सदैव कटिबद्ध है। आईये आज के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी हमारी कंपनी को और ऊंचाइयॉं प्रदान करने का संकल्प करें। कंपनी की सभी इकाइयों में 71वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया।
पीएमसीएच : भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह मे पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के वाइस चॉसलर डॉं.डी.पी.अग्रवाल ने झण्डारोहण किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से अन्तराल मंे ही पेर्सििफक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किए हैं। इस मौके पर प्रिसिंपल एवं नियंत्रक डॉ. एपी गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनसी बसल, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके सिंह सहित सभी विभागो के विभागाध्यक्ष, एमबीबीएस, डेन्टल एवं नर्सिग के विधार्थीयों के साथ-साथ समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply