Header Banner

रोटरी ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

BY — August 16, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी बजाज भवन में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पुरूषों ने जहंा देशभक्ति गीतों की तो महिलाओं ने कृष्ण पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियंा दी।

क्लब अध्यक्ष डॉ. एन.के.धींग ने बताया कि इस अवसर पर राजेन्द्र मंत्री,यू.एस.चौहान एवं एस.के.महाजन ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। इनरव्हील सदस्याओं कांता जोधावत,अजूं माहेश्वरी एवं प्रिया प्रिया छाबड़ा ने नृत्य कृष्ण पर आधारित गीतों पर नृत्य की तो सुरजीत छाबड़ा, श्रीमती राजेन्द्र चौहान,मंजू सिसोदिया ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में कृण के विविध रूप बने धु्रव, घनिष्ठ एवं दर्शिल को पुरूस्कृत किया गया। समारोह में क्लब सचिव दिनेशचन्द्र बंसल, इनरव्हील कलब अध्यक्षा शीला तलेसरा,देविका सिंघवी सहित अनेक सदस्य एवं सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply