कृपलानी ने श्रीमाली को दिए जमीन देखने के मौखिक आदेश

BY — August 17, 2017

शहर में फिल्मसिटी खोलने प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

उदयपुर। अखिल राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी की आगामी 29 अगस्त को प्रस्तावित उदयपुर यात्रा को देखते हुए शहर में फिल्मसिटी खोलने की मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।

समिति अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर शहर ने अपनी सुन्दरता के कारण शहर में बीते 40 वर्षो में 500 से अधिक बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजस्थानी, एवं दक्षिण भारतीय फिल्मो की शूटिंग करवा चुका है। इसके अतिरिक्त अनगिनत टी.वी. धारावाहिक, विज्ञापन एवं म्यूजिक एलबम में उदयपुर की प्राकृतिक सुन्दरता को दर्शाया जा चुका है। इसके बावजूद उदयपुर शहर को फिल्म सिटी के रूप मंे पहचान नहीं मिल पाई है।
माधवानी ने बताया कि इसी सन्दर्भ में आज समिति के सदस्य राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी के साथ स्वाय्यत शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से भेंट कर शहर में फिल्मसिटी खोलने की स्थिति से अवगत कराया। वहीं पर मौजूद नगर विकास प्रन्यास चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली एवं प्रन्यास सचिव रामनिवास मेहता को फिल्मसिटी खोलने के लिये शहर या शहर के बाहर आवश्यकतानुसार जमीन चयनित करने के मौखिक निर्देश दिये।
अखिल राजस्थान फिल्म समिति ने भारत सरकार से मांग की कि उदयपुर शहर में फिल्मसिटी के निर्माण के लिए आवश्यक लगभग 300 बीघा जमीन उपलब्ध करायी जाए ताकि सरकार को सालाना फिल्म, टीवी सीरियलों केे निर्माण से 500 करोड़ रूपयें के राजस्व की प्राप्ति हो सकें।
राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर अनिल मेहता बताया कि राज्य सरकार जमींन उपलब्ध करवाने हेतु रिसर्जेंट राजस्थान की तरह फिल्म निर्माता व निर्देशकों को आमंत्रित करके फिल्मसिटी निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें ताकि फिल्म निर्माता फिल्म सिटी की स्थापना हेतु धन निवेश कर सकें।
समिति प्रवक्ता दिनेश गोठवाल शहर में फिल्मसिटी की घोषणा होने पर निर्माता प्रोजेक्ट के अनुसार कम लागत में सैट तैयार कर पाएँगे और बची हुए भूमि पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, एवं किसी गाँव के सेट का निर्माण कर फिल्मो की शूटिंग की जा सकेगी। वर्तमान में शूटिंग के लिए अवश्यक कैमरा, लाइट्स, जिमेजिप करें आदि विभागों के उपकरण आसानी से कम कीमत पर उपलब्ध हो जाएँगे एवं उदयपुर में रिकॉर्डिंग, एडिटिंग स्टूडियो, अन्य तकनीकी सुविधाए स्थापित हो जाएगी।
उन्होेंने बताया कि हजारों लोगो को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा तथा राज्य की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। त्रिवेणी थिएटर संस्थान से जुड़े कई कलाकारों को बॉलीवुड ने लोहा माना है तथा आज भी कई कलाकार बेहतर कार्य कर रहे है। उदयपुर में फिल्मसिटी के निर्माण को लेकर अपेक्षित सारी संभावनाए मौजूद है। अंतराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा है एवं रेल व बस की सुविधाएं उपलब्ध है, ऐसे में पर्यटन सिटी के साथ-साथ उदयपुर शहर की पहचान फिल्मसिटी के रूप में भी बनेगी। ठीक वैसे जैसे की मुंबई व हैदराबाद की है।
अखिल राजस्थान फिल्म समिति ने विश्वास जताया कि उपरोक्त सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री अपनी उदयपुर यात्रा के दौरान शहर में फिल्मसिटी की घोषणा कर उदयपुर शहर को एक नयी सौगात देंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *