Header Banner

निर्धन विद्यार्थियों को शैक्षिक सहायता के लिये 7 लाख से कोष स्थापित

BY — August 21, 2017

उदयपुर। राजस्थान प्रान्तीय जयसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा की अध्यक्ष मनीषा सुहालका के नेतृत्व में आज सुहालका भवन में नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के निर्धन विद्यार्थियों को शैक्षिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये 7 लाख रूपयें से एक कोष स्थापित किया गया।

मनीषा ने बताया कि महिला संगठन समाज के प्रति अपने दायित्व और कर्तव्य को निभाते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन छात्र छात्राओं को सहायता हेतु एक कोष का गठन का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारीत कर दिया। बैैइक की मुख्यअतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरला गुप्ता थी। इस अवसर पर प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मा सुहालका, उदयपुर जिला अध्यक्ष मधु जायसवाल, धारा, जया, कृष्णा,सुनील, मोनिका, डॉक्टर मिनाक्षी, डॉक्टर निशा, नीलू, चंद्रकला, प्रियंका, गायत्री, नवीना, कृष्णा,अनिल सभी ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारीत किया। श्रीमती मनीष सुहालका ने बताया कि इस कोष का उपयोग केवल मेडिकल, प्रशासनिक व व्यावसायिक शिक्षा पर खर्च करने का प्रावधान रखा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply