Header Banner

मिस्टर एण्ड मिस व किड्स फैशन शो 16 को

BY — August 25, 2017

27 अगस्त व 3 सितम्बर को होंगे ऑडिशन

उदयपुर। फैशन स्टार एवं एम.स्क्वायर प्रोडक्शन हाउस के साझे में 16 सितम्बर को मिस्टर एण्ड मिस व किड्स फैशन शो आयोजित किया जाएगा जिसमें तीनों वर्गों में 80 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयन के लिए 27 अगस्त व 3 सितम्बर को लेकसिटी मॉल में ऑडिशन होंगे।

16 सितम्बर शाम 7 बजे शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में होने वाले फैशन शो की मुख्य अतिथि ससुराल सिमर का सीरियल की मुख्य किरदार निभाने वाली सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़ होगी।
आयोजक दामिनी शर्मा एवं आयुष गुप्ता ने बताया कि यह फैशन शो वेस्टर्न एवं इण्डो वेस्टर्न पर आधारित होगा। जिसमें युवक-युवतियां व बच्चें इन दोनों थीम पर अपनी प्रस्तुति दे कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ऑडिशन के लिये अशोका बेकरी, से.5, फतहपुरा एवं सुरजपोल स्थित सेलिब्रेशन बेकरी, तथा लेकसिटी मॉल में फार्म उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी विभिन्न कठिन चरणों से गुजरने के बाद फाईनल 80 में जगह बना पायेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर की प्रतिभा को बाहर निकाल कर राष्ट्रीय स्तर तक पंहुचाना है। उन्होेंने बताया कि ठीक इसी प्रकार का फैशन शो गत वर्ष वयस्क एवं किड्स दो श्रेणी में ही था। उक्त फैशन शो की अपार सफलता के बाद मिले उत्साह के कारण इस बार इसे तीन वर्गो में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष 400 उम्मीदवारों में से भी 80 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। इन सभी उम्मीदवारों के लिये गत वर्ष की भंाति इस वर्ष भी वर्कशॉप क्लास आयोजित की जाएगी ताकि उन्हें गहनता के साथ फैशन शो का प्रशिक्षण दिया जा सकें। इस वर्कशॉप मंआ प्रतिभागियों को स्टेज वॉक, स्पीच, स्टेज एटिट्यूड, पर्सनलिटी डवलपमेन्ट स्कील्स, तथा बॉडी लेंग्वेज की ट्रेनिंग दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मिस्टर एण्ड मिस वर्ग में 15 से 26 वर्ष तक तथा किड्स फैशन शो में 3 से 14 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं भाग लेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये रौनक जैन,रवि सेवक,रवि कटारा,कुणाल चौहान,सेहर पठान,तनवीर खान की टीम लगी हुई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply