अनाथ बच्चों ने जीये एक दिन में अनगिनत पल

BY — August 26, 2017

उदयपुर। अनाथ बच्चों के लिये कुछ समय के लिये वह पल भी आया जब उन्होेंने ऐसी खुशी जीवन में पहली बार देखी। उस समय उन्होंने अनगिनत पलों की खुशी जी ली। वे इस खुशी को आजीवन याद रख साथ ले गये।

अवसर था फर्न रेजीडेन्सी द्वारा हिरणमगरी से. 5 स्थित एक अनाथाश्रम में निवासरत अनाथ बच्चों के लिये खुशी के पल लौटाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दो बच्चों का जन्मदिन था। होटल के प्रबन्ध निदेशक दीप्ति मुर्डिया ने बताया कि उस जन्मदिन को आजीवन याद रखने के लिये बच्चों के साथ होटल प्रबन्धन ने केक काटकर,मोमबत्तियंा बुझाकर गुब्बारे फोड़कर उन दोनों बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
होटल के महाबप्रन्धक चन्द्रवीरसिंह ने बताया कि तत्पश्चात बच्चों को आत्मीयता के साथ भोजन कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये सभी 35 बच्चें प्रसन्न हुए कि उन्होेंने यहां तक कह दिया कि ऐसा पल उन्हेेंने आज तक नहीं देखा। वे इस पल को कभी भूल नहीं पायेंगे। ऐसा भोजन उन्होंने आज तक नहीं किया। इस अवसर पर होटल के प्रबन्धक गौरवसिंह परमार सहित पूरा स्टॉफ मौजूद था जो इस का साक्षी रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *