Header Banner

फिल्मप्रेमियों में छायी निराशा

BY — August 29, 2017

पिछले लम्बे समय से शहर में फिल्मसिटी लाने के लिये संघर्ष कर रही राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति सहित शहर के अन्य फिल्मप्रेमियों को प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी द्वारा अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अपने उद्बोधन में इस सन्दर्भ में कोई बात नहीं कहे जाने पर घोर निराशा हुई है।

समिति अध्यक्ष मुकेश माधवानी एवं समिति प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में शहर में पर्यटन को बढ़ायें जाने की अनेक बात कहे जाने के बावजूद उनके द्वारा फिल्मसिटी के सन्दर्भ मंे कोई जिक्र नहीं किये जाने से निराशा हाथ लगी है।
माधवानी ने बताया कि शहर में पर्यटन को बढ़़ावा दिये जाने में फिल्मसिटी बहुत बड़ी मुख्य भूमिका अदा कर सकती है। समिति द्वारा पूर्व में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को इस सन्दर्भ में ज्ञापन भी भेजा जा चुका था। माधवानी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री आगामी बजट में शहर में फिल्मसिटी खोले जाने की घोषणा अवश्य करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply