Header Banner

साढ़े चार लाख के नोटों से सजे बप्‍पा

BY — September 2, 2017

उदयपुर। बाल सुधार वाड़ा मित्र मंडल उदयपुर द्वारा गणपति बप्पा की चौथी विराट भजन संध्या शनिवार शाम 7:30 बजे सुथार वाला चौक के प्रांगण में भव्य आतिशबाजी व महाआरती के साथ हुई। इस अवसर पर बप्‍पा की साढ़े चार लाख रुपए के नोटों से आंगी की गई।

राजस्थान के मशहूर कलाकार लेहरु दास वैष्णव द्वारा गणपती भजन घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो और देवा हो देवा गणपति देवा 64 जोगणिया नखरालो भैरू भगत के बस में है भगवान मां की ममता को सुरजा रो संदेश आदि भजनों ने भक्तों को आनंदित कर दिया गणपति बप्पा के दरबार मे विदेशी फूलों व गुब्बारों से सजाया गया भव्य आतिशबाजी के साथ महाआरती प्रारंभ हुई वह 451001 के विशेष श्रृंगार भक्तो ने दर्शन लाभ लिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के धर्मेंद्र माली सिद्धार्थ शर्मा शिवम शर्मा पीयूष तवर यश माली राजेश परमार यश शर्मा रोनक माली हर्षल शर्मा दीपक कुमावत कपिल माली राहुल शर्मा चिंटू शर्मा जयंत शर्मा इत्यादि समस्त मंडल कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply