शिक्षकों की पीड़ा समझ दूर करने के प्रयास हों : डॉ. व्यास

BY — September 5, 2017

रोटरी क्लब उदय ने किया 62 राजकीय अध्यापकों का सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने शिक्षक दिवस पर लेकसिटी मॉल स्थित होटल रेडिसन ग्रीन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर व गांवों के उन 62 राजकीय शिक्षकों का सम्मान किया जिन्होनें अपने-अपने विद्यालयों में सौ प्रतिशत रिजल्ट दिया। जिमसें 24 शिक्षिकाएं एवं 38 शिक्षक शामिल थे।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास, विशिष्ट अतिथि डीईओ नरेशचन्द्र डांगी एवं मधुसूदन व्यास, दिल्ली के स्पीरिचुअल हीलर एंव स्टोलोज़र विक्की डागर थे।
ये शिक्षक हुए सम्मानित-प्राचार्या सुनीता धनकड़, प्राचार्या उर्मिला त्रिवेदी,प्राचार्या बीना नाहर,प्रधानाध्यापिका बबली अग्रवाल, व्याख्याता पुष्करराज, प्रधानाध्यापक गोपालाल मेनारिया,व्याख्याता रेखा मेहता, व्याख्याता डॉ. भारती मल्होत्रा,प्राचार्य कुबेर सालवी,व्याख्याता प्रमिला रावल, व्याख्याता पूनम सक्सेना,अध्यापिका डॉ. मीना श्रीमाली,वरिष्ठ शारिरीक शिक्षक कन्हैयालाल, प्रधानाचार्य अम्बालाल मेनारिया, प्रधानाचार्य ओमश्ंाकर श्रीमाली,व्याख्याता श्रीमती कैलाश सालवी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुरेनद्र कौर सोढ़ी, प्राचार्य गोपालाल माली, अध्यापिका श्रीमती प्रेम कुमावत, प्राचार्य उदयलाल पालीवाल, शारिरीक शिक्षक सुरेश जाट, व्याख्याता प्रिया भादविया, अध्यापक सुमन पाठक, वरिष्ठ अध्यापक विनोद चौबिसा, प्राचार्य अंजु कोठारी, प्रधानाध्यापक शंकरलाल पंाचावत, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती आभा शर्मा, प्रधानाचार्य दिलीप आर्य, प्राचार्य श्रीमती तरूणप्रभा शर्मा, प्राचार्य कृष्णकांत पोनरी, प्राचार्य हीरालाल हिरावत,प्राचार्य किशनलाल, व्याख्याता श्रीमती संजना तिवारी, प्राचार्य कमलेन्द्र सिंह राणावत,अध्यापक श्रीमती कल्पना माली, अध्यापक श्रीमती मींरा कटारिया, व्याख्याता अम्बासिंह, अध्यापक ओम विश्नोई, प्राचार्य ओमप्रकाश आमेटा, प्राचार्य औंकारलाल तेली, व्याख्याता मनोहरसिंह चौहान, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती विमला राणावत,पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, श्रीमती निर्मला शर्मा, विनोद नागौरी, खुश्वेन्द्र अधिकारी, रणछोड़दास वैष्णव, श्रीमती मधु धर्मावत, पृथ्वीपालसिंह भंवरलाल जाट,चंचल बाहेती,भरत चौबिसा,श्रीमती अलका जोशी सहित 60 अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को शॉल,श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर डॉ. गिरजा व्यास, हरीश राजानी, हनुवन्तसिंह एवं नरेशचन्द्र डांगी ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा को समझ उसके दूर करने के प्रयास होने चाहियें क्योंकि शिक्षक समाज एवं देश का भविष्य निर्माता है। उसमें शताब्दी को तब्दील करने की ताकक होती है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एक प्रशासनिक अधिकारी बनना आसान है लेकिन एक शिक्षक बनना कठिन क्योंकि शिक्षक बनने के बाद उस पर कर्तव्य एवं संकल्प को बोझ लद जाता है।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नरेशचन्द्र डंागी ने कहा कि सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षकों को जिम्मेदारी बढ़ जाती है। शिक्षक व पिता हारकर भी हमेेशा जीतता है। मां के महत्व के साथ गुरू का भी महत्व जुड़ा हुआ है।
विक्की डागर ने कहा कि इस देश की गुरू-शिष्य परम्परा का विश्व में कोई सानी नहीं है। वह शिक्षक ही होता है जो अपने शिष्य को अपने लक्ष्य के अनुरूप ढाल कर उसे प्राप्त करता है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मधुसूदन व्यास ने भी संबोधित किया।
स्वछच्ता की शपथ ली शिक्षकों ने-समारोह में क्लब की जीएसआर डॉ.सीमासिंह ने सभी सम्मानित हुए शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र को हमेशा स्वच्छ रखने एवं स्वच्छ रखने हेतु आमजन को प्रेरणा देते रहने की शपथ दिलायी। समारोह में सचिव मोहित रामेजा, निवर्तमान अध्यक्ष के.सी.दिवाकर, नागेन्द्र शर्मा,सरिता सुनेरिया, साक्षी डोडेजा,डॉ. ऋतु वैष्णव, सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋतु वैष्णव ने किया। प्रारम्भ में बालिका उक्ता शर्मा ने ईश वंदना प्रस्तुत की जबकि अन्त में मोहित रामेजा ने आभार ज्ञापित किया।
आज से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा- रोटरी क्लब उदय ने मंगलवार से एक साथ विभिन्न गांवों के 45 विद्यालयों में स्वच्छता के पखवाडे़ की शुरूआत की। इसकी शुरूआत निकटवर्ती गांव ढीकली के राजकीय विद्यालय से की। वहंा पर बच्चों को स्वच्छता के बारें में बताया गया तथा बच्चों को अपने विद्यालयांे स्वच्छ रखने की शपथ दिलायी। इसके बाद पन्द्रह दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के इन 45 विद्यालयों में जा कर वहंा विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित कर विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *