Header Banner

एलेक्स सेम मिस्टर एवं नमिता मिस फ्रेशर

BY — September 7, 2017

ऐश्वर्या कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन संस्थान में फ्रेशर्स् फेस्ट 2017 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रियलिटी शो के फाइनलिस्ट एवं संगीत के क्षेत्र में जानेमाने अशोक गन्धर्व थे।

प्राचार्य डॉ. डीएस चुण्डावत ने बताया कि फ्रेशर पार्टी में नवांगतुक विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। मिस्टर व मिस फ्रेशर प्रतियोगिता के लिए रेम्प वॉक, टेलेण्ट व प्रश्नोत्तर के कुल तीन राउण्ड रखे गये थे जिसमें 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रेम्प वॉक में इण्डियन एवं वेस्टर्न परिधानों के राउण्ड हुए, जिसमें पर्सनेलिटी, कोन्फीडेंस एवं वॉक पर मुल्यांकन किया गया।
उन्होंने बताया कि टेलेन्ट राउण्ड में गीत, नृत्य, पेन्टिंग, अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अन्त में प्रश्नोत्तर राउण्ड में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की वाक-पटुता की परख की। उप प्राचार्य रक्षा शर्मा ने बताया कि पार्टी में मिस्टर फ्रेशर एलेक्स सेम, मिस फ्रेशर नमिता व्यास (पी.जी. कॉलेज), मिस फ्रेशर शिवानी स्वर्णकार (मैनेजमेंट), बेस्ट पर्फोमर मेल रितिक शाह, बेस्ट पर्फोमर फिमेल जिनु कुरियन थे।
समारोह में मुख्य अतिथि अशोक गन्धर्व ने बताया कि छात्र जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्सनेलिटी डेवलपमेन्ट, बॉडी लेंगवेज विकसित करती है। वर्तमान युग में अध्ययन के साथ ऐसी गतिविधियाँ विषिष्ट पहचान दिलाने में सहायक होती है। कार्यक्रम समन्वयक शमिल शेख के साथ शुभम् सोनी, दीपक वैरागी, रानू, हर्ष त्रिवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply