Header Banner

नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला

BY — September 11, 2017

उदयपुर। उदयपुर लायन्स क्लब रीजन 6, 7 एवं 8 द्वारा आज हिरणमगरी से. 11 सिथत व्यापार भवन में नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संभाग से 150 से अधिक लायन सदस्यों ने भाग लेकर विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

रीजन चेयरमेन लायन नरेश माहेश्वरी,किरण जैन एवं संजय भण्डारी ने बताया कि इस कार्यशाला में तीनों रिजन से लायन सदस्यों ने भाग लेकर मुख्य अतिथिं पूर्व प्रान्तपाल आर.एल.कुणावत एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रान्तपाल सुरेश गोयल ने कार्यशाल में उपस्थित सदस्यों को नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर पर सारगर्भित जानकारी देकर सदस्यों का मागदर्शन किया।
इस अवसर पर उप प्रान्तपाल प्रथम डॉ. डी.एस.चौधरी,उप प्रान्तपाल द्वितीय अविनाश शर्मा, एवं लायन दीपक हिंगड़ ने भी विषय पर उपर्युक्त जानकारी दी। अन्त में जागरूक लायन सदस्यों को पुरूस्कत किया गया।धन्यवाद किरण जैन ने ज्ञापित किया। रीजन 7 से सर्वाधिक सदस्य आने पर रिजन चेयरमेन संजय भण्डारी को सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply