जावर के डीएवी स्कूल में बिईंग सेफ वर्कशॉप

BY — September 19, 2017

उदयपुर। डीएवी सेकण्डरी स्कूल जावर में मंगलवार को आयोजित बिईंग सेफ वर्कशॉप में लगभग 100 से अधिक बच्चों ने सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। हिन्दुस्तान जिंक के हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन एवं बिईंग सेफ के फाउण्डर पवन कौशिक इन बच्चों से मिलने और इनके साथ इन्टरेक्श न के लिये डीएवी स्कूल जावर पहुंचे।

वर्कशॉप में कौशिक ने बच्चों से बातचीत के दौरान सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देते हुए स्कूली बच्चों को बताया कि सुरक्षा की भावना अपने भीतर से आनी चाहिए। सुरक्षा के बारे में अध्यापिक एवं पेरेन्टस उन्हें सिखा सकते हैं क्रियान्वयन स्वयं को ही करना पड़ेगा। सुरक्षा के प्रति जागरूकता से खुद एवं परिवार सुरक्षित होगा, बच्चों को अपने से बड़ों, अध्यापकों एवं परिवार के हर बडे सदस्य की बात माननी चाहिए। विषेष रूप से इस उम्र में सडक सुरक्षा के लिये ट्राफिक नियमों की पालना, हेलमेट पहनना, बिना लाईसेंस वाहन नहीं चलाना, सुनिष्चित करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद के लिये प्रजेन्टेषन के माध्यम से एक कहानी भी प्रस्तुत की जिसमें बच्चों की जिद और माता पिता की अपेक्षा दर्षाया गया था जिसे बच्चों ने खूब पसंद किया और उसकी गहराई को समझा, साथ ही विचार-विमर्ष भी किये।
कौशिक ने बताया कि प्रति वर्ष भारत में लगभग एक लाख पच्चास हजार लोगों की किसी न किसी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और यह भी देखा गया है कि लापरवाही से चलाने वाले वाहनों से बेकसूरों की जान चली जाती हैं। इन सब से बचने का एक ही तरीका है कि अपनी खुद की सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।
प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने इस वर्कशॉप को लाभदायक बताया। बिईंग सेफ प्रोजेक्ट के माध्यम से कौशिक ने अब तक करीब ढाई हजा़र से अधिक बच्चों और परिजनों से मिल चुके है, जिसके अन्तर्गत लघु फिल्म, प्रजेन्टेषन और कहानी के माध्यम से बच्चों को स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने की जाानकारी दी जा रही है।
बिईंग सेफ के फाउण्डर पवन कौशिक ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्धेश्यच सड़क, घर या कार्यस्थल एवं हर स्थान पर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना है, सुरक्षा नियम सुरक्षा के लिए बनाये जाते हैं सभी को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए जिससे परिजनों और बच्चों के स्वयं के मन में सुरक्षा के लिये प्रतिबद्धता उत्पन्न हो।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *