Header Banner

फैशन शो सहित विविध आयोजन

BY — September 22, 2017

उदयपुर। अग्रवाल वैष्णव समाज द्वारा आज सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में समाजजनों के लिये फैशन शो सहित विविध आयोजन कराये गये। जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया।

समाज के प्रवक्ता दिनेश बसंल ने बताया कि समाज द्वारा आज महिला एवं बालिका वर्ग के लिये एकल, समूह नृत्य प्रतियोगिता,फैंसी ड्रेस, महिला एवं पुरूष वर्ग के लिये कुर्सी दौड़, कबड्डी, खो-खो रस्सा-कस्सी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पुरूष, महिला,युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की वेबसाईट वेबसाईट अमन बंसल द्वारा लॉन्च की गई। जिसमें समाजनों के परिवार की पूरी जानकारी दी गई।
फैशन शो में महिलाओं एवं युवतियों रेम्प पर कदमताल करते हुए सभी की तालियों की दाद पायी। इस अवसर पर टेलेन्ट राउण्ड भी आयोजित किया गया। अंत में समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद मेड़तिया ने आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply