Header Banner

एसएस कॉलेज में गरबा प्रतियोगिता

BY — September 25, 2017

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान परसिर में एक दिवसीय गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्राचार्या डॉ. वत्सला पाड़लिया ने बताया कि महाविद्यालय कि छात्राओं ने पारम्परिक वेशभूषा धारण कर गरबे की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष राजक थे। कार्यक्रम में छात्राओं ने अलग-अलग समूहों में प्रस्तुतियाँ दी,जिसमें प्रथम स्थान प्रथम वर्ष की चार्मी व्यास व समूह एवं द्वितीय स्थान द्वितीय वर्ष की नूरसुबा ग्रुप की छात्राओं ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ पौशाक में प्रथम अश्विनी जोशी व हिमानी पण्ड्या ने प्रथम एवं निखिला चौबीसा, प्रियंका आशिया एवं भूपेन्द्र कुंवर चुण्डावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक पूर्णेश कोठारी एवं शिव प्रसन्न सिंह राठौड़ ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply