285 मरीजों ने करवाई दांतों की जांच

BY — September 26, 2017

उदयपुर 26 सितम्बर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर, भीलों का बेदला एवं वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, डूंगला के तत्वाधान में स्थानीय महावीर भवन में निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उदघाटन विधायक गौतम दक ने किया गया। शिविर के दौरान 285 मरीजों को परामर्श एवं चिकित्सा प्रदान की गई। शिविर में डॉ संदीप जैन, डॉ सौमेन्दू मैती, डॉ अली असगर, डॉ चौत्राली प्रशांत, डॉ गरिमा तिवारी, डॉ पूर्वा भटनागर एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी। मरीजों की निशुल्क दांतों की सफाई के साथ एक्सरे भी किए गए। षिविर के दौरान मरीजो को निशुल्क टूथ पेस्ट एवं टूथ ब्रश भी वितरित किये गए। इस अवसर पर मरीजो को अपने दॉतों के सम्बन्धित बीमारीयों से बचने के बारे में भी जागरूक किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *