Header Banner

रिमिक्स और फ्यूजन गानों पर खेले जा रहे गरबा

BY — September 27, 2017

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित किये जा रहे गरबा महोत्सव-2017 में महिलाओं, युवतियों एवं बालिकाओं द्वारा रिमिक्स और फ्यूजियन गानों पर गरबा खेला जा रहा है।

संगठन के प्रचार-प्रसार मंत्री दीपक चेचाणी ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिनों में गरबा अपने पूरे यौवन पर है। समाज के महिला-पुरूष इनमें बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। आज के मुख्य अतिथि विनोद कुमार दिलीप कुमार मुन्दड़ा, सत्यनारायण लढ्ढा,मधुसूदन झवंर ने गरबा में बेस्ट ड्रेस,बेस्ट गेस्ट मेल-फीमेल गरबा, बेस्ट किड्स गरबा के विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply