दशहरा-दीपावली मेला 10 से

BY — October 5, 2017
file photo

उदयपुर। त्योहारी सीजन में शहरवासियों का मनोरंजन करने और घर गृहस्थी के लिए खरीदारी का महामेला आ गया है। शहर के बीच टाउनहॉल परिसर में लगने वाले मेले में शहरवासियों के लिए इस बार कुछ खास देखने को मिलेगा।

एक ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनोरंजन का तडक़ा लगेगा, वहीं दूसरी ओर डोलर-चकरी-झूले बच्चों को खूब लुभाएंगे। दीपावली मेला का आगाज 10 अक्टूबर को गृहमंत्री व नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य और निम्बार्क पीठ, अस्थल आश्रम के महंत मेवाड़ महामण्डलेश्वर श्री रासबिहारी शरण शास्त्री के सानिध्य में होगा।
महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने बताया कि इस बार दीपावली मेला 13 दिन का होगा। मेला 22 अक्टूबर तक चलेगा। 16 अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्याओं की धूम रहेगी। इस बार मेले में लोगों का प्रवेश टाउनहॉल मुख्य द्वार, लिंक रोड वाले द्वार के अलावा मेवाड़ मोटर्स के सामने आरसीए कैम्पस से भी रहेगा। पार्किंग के लिए इस बार हाथी वाले पार्क में नवनिर्मित पार्किंग, श्रमजीवी कॉलेज परिसर, लिंक रोड, नवनिर्मित पीछे वाली सडक़ पर भी पार्किंग की जा सकेगी।
मेला संयोजक जगदीश मेनारिया ने बताया कि मेले में इस बार चाइनीज उत्पाद न दिखेंगे, न बिकेंगें। उन्होंने बताया कि मेले में इस बार विभिन्न स्टालों व झूलों से निगम को इस वर्ष 74 लाख 50 हजार रूपए आय हुई है। परिवहन समिति अध्यक्ष उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने बताया कि मेले की सफलता को देखते हुए शहरवासियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए माकूल व्यवस्थाएं की गई है। महिलाओं के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
ये होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम : 10 व 11 अक्टूबर को स्थानीय प्रतिभा नाईट, 12 अक्टूबर को गजल नाइट (अनूप जलोटा व अन्य)13 अक्टूबर को सिंगर नाइट (अभिजीत भट्टाचार्य), 14 अक्टूबर को कवि सम्मेलन (हरि ओम पंवार, प्रताप फौजदार, कुंवर जावेद, कानु पण्डित, सुदीप भोला, अशोक भाटी, शालिनी सरगम, वाणी गौरव गोलछा) , 15 अक्टूबर को पंजाबी नाइट (दिलबाग सिंह) तथा 16 अक्टूबर डांस नाइट (क्योश्चन मार्क क्रू एवं डायनेमिक क्रू ग्रुप)।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *